रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे टी-20 सीरीज कल 16 तारीख से… तीनों मैच शाम 7 बजे से, महिलाओं की एंट्री बिल्कुल फ्री
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज कल, 16 अक्टूबर से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला होगा। भारत से स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान होंगी, इतिहास रचने वाली पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम का हिस्सा हैं। सीएम विष्णुदेव साय के सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच देखने आने वाली सभी महिला दर्शकों को एंट्री फ्री कर दी है। अन्य दर्शकों के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जो काफ़ी सस्ते हैं।
सीरीज के तीनों मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच कल 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। सीरीज के लिए दोनों ही टीमें रायपुर पहुंच गई हैं। मैच के सफल आयोजन के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है। स्टेडियम परिसर में दर्शकों के ई-टिकट स्कैन करने के लिए ओपन वाई-फाई (Open Wi-Fi) की सुविधा होगी।
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान)• हरमनप्रीत कौर• दीप्ति शर्मा• शेफाली वर्मा• ऋचा घोष (विकेटकीपर)• अरुंधति रेड्डी• मिन्नू मणी• नंदनी शर्मा• अनुष्का बृजमोहन शर्मा• क्रांति गौड़• जिंतीमणी कलिता• श्री चरणी• निकी प्रसाद• गुणालन कमलिनी• प्रेमा रावत।
ज़िम्बाब्वे टीम : • जोसफिन नकोमो (कप्तान)• शर्न मेयर्स• चीद्ज़ा धुरुरी• चिपो मुगेरी-तिरीपानो• मोडेस्टर मुपाचिटक्वा• नोमवेलो सिबांडा• लॉरिन फिरी न्याशा ग्वानज़ुरा• फ्रांसिस्का चिपेयर• केलीस न्दलोवू• मिशेल मावुंगा• ओलिवर चारे• कुद्ज़ई चिगोरा• बिलव्ड बीज़ा• टेंडाई माकुशा।



