आज की खबर

मोदी पर खरगे का बयान, कांग्रेस उतरी समर्थन में… भूपेश-बैज ने ऐसे बयानों के लिए पीएम को ज़िम्मेदार ठहराया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर छिड़े घमासान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खरगे के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को बड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान बांटने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा बताया और कहा कि देश में विपक्षी नेताओं पर ऐसे बयानों की शुरुआत ख़ुद पीएम ने ही की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अध्यक्ष खरगे के बयान में कुछ भी अपमानजनक या अपशब्द जैसा नहीं है। उन्होंने तर्क दिया, “यह तो सिर्फ बात कहने और बोलचाल का एक तरीका है। हम आम भाषा में भी कह देते हैं कि ‘वह क्या, उसका देवता भी जाएगा, उसका बाप भी जाएगा।’ इसमें किसी का अपमान नहीं है।” बघेल ने उल्टा पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि अपमान करने की शुरुआत खुदउन्होंने की थी। पीएम ने पूर्व में ’50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’, ‘जर्सी गाय’ और ‘मंगलसूत्र छीनने’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था, जो देश के किसी प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (PCC चीफ) दीपक बैज ने भी भाजपा पर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने और जवाब देने के बजाय सिर्फ एक सामान्य बोलचाल के वाक्य को पकड़कर पब्लिसिटी और प्रोपेगैंडा की राजनीति कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button