आज की खबर

महादेव सट्टा एप : रायपुर कोर्ट रात 10.45 बजे खुला… ED ने सौरभ के वकील हिमांशु शेखर को पेश कर रिमांड मांगी… मुंबई एयरपोर्ट पर की गई थी गिरफ्तारी

महादेव सट्टा ऐप मामले में देर रात की बड़ी खबर ये है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को मुंबई में गिरफ्तार कर रात 10.45 बजे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया है। वकील हिमांशु पर सौरभ चंद्राकर से केस रफा दफा करवाने के लिए 15 crore रुपए लेने का आरोप है। जानकारों के मुताबिक ईडी ने हिमांशु को सात दिन की रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में लगाई है। इसकी सुनवाई आधी रात तक चलने की संभावना है।

सौरभ के वकील हिमांशु शेखर की मुंबई में गिरफ्तारी का घटनाक्रम भी काफी नाटकीय रहा। दिल्ली निवासी 43 वर्षीय वकील हिमांशु को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय रोका गया, जब वह दुबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला था। रायपुर ED द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे पकड़कर ED को सौंपा था। गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश न किए जाने की तकनीकी खामी के चलते मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 21 नवंबर को उसे रिहा करने का आदेश दिया था।

ED ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ED के पक्ष में फैसला सुनाते हुए वकील हिमांशु को गिरफ्तार कर उचित अदालत (रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट) में पेश करने की छूट दे दी है। इस दौरान रायपुर कोर्ट में भी ED के अधिकारी आवेदन लेकर सक्रिय रहे। इसीलिए देर रात रायपुर लाने के बाद भी ईडी ने वकील हिमांशु को तुरंत कोर्ट में पेश कर रिमांड की अर्जी लगा दी।

सूत्रों के अनुसार ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर लाई गई जांच एजेंसियों (CBI और ED) की पूछताछ में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने कई बड़े खुलासे किए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ ने पूछताछ में बताया कि महादेव ऐप से जुड़े मामलों को रफा-दफा (मैनेज) कराने के लिए वकील हिमांशु को 15 करोड़ रुपये दिए गए थे। जांच एजेंसी को संदेह है कि हिमांशु और सौरभ चंद्राकर के बीच दुबई में कई मुलाकातें हुई थीं। ED अब हिरासत में लेकर उससे इस कथित 15 करोड़ रुपये के लेन-देन, हवाला नेटवर्क और जांच को प्रभावित करने की कोशिशों के बारे में पूछताछ करेगी। फिलहाल मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 2 दिसंबर तक रायपुर की जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। उससे मिले सुरागों के आधार पर ED और CBI इस सिंडिकेट से जुड़े वकीलों, पुलिस अधिकारियों और अन्य सहयोगियों पर शिकंजा कस रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button