देश-विदेश

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायर… बाल बाल बचे, ड्राइवर समेत दो को लगी गोलियां… बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां

मुंबई के जुहू इलाके में आज शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार 3 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ इस हमले में सुरक्षित हैं।  उन्हें कोई गोली या चोट नहीं लगी है लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुंबई से आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गोलीबारी मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क (या जमुना बाई नर्सरी स्कूल के पास) इलाके में हुई। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिला, ऐसा अफसरों का कहना है। अभी अभी खबर आई है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस शूटआउट की ज़िम्मेदारी ली है। गैंग ने यह भी कहा कि जो सलमान ख़ान के साथ काम करेगा, उसके साथ यही होगा।

पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। लेकिन इस फायरिंग में उनका ड्राइवर और वहीं से गुज़र रहा ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। डीसीपी के अनुसार जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button