छत्तीसगढ़

जादू का शक : कवर्धा में बुजुर्ग बैगा की लाठी-पत्थरों से पीटकर हत्या… विवाद के बाद बहलाकर बैगा को ले गए, हत्या कर भागे पांचो आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग रामसिंह बैगा की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात कुकदूर के ग्राम कांदावानी की है।

पुलिस ने बताया कि गांव में आयोजित एक दशगात्र (मृत्यु भोज) कार्यक्रम के दौरान आरोपियों और बुजुर्ग रामसिंह बैगा के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोपियों को संदेह था कि एक मामला बैगा के कारण बिगड़ा है। बुजुर्ग को आरोपी बहलाकर एक नाले के पास ले गए। वहां अंधविश्वास और जादू-टोने (टोनही) का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग पर लाठी, डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण बुजुर्ग रामसिंह बैगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने लगातार छापामारी कर पांचों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल 2 नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button