आज की खबर

छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय चोटिल… हेलीकॉप्टर से स्ट्रेचर पर रायपुर लेकर आए सीएम साय

पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष, तीन बार के लोकसभा संसद, तीन बार के विधायक तथा दो बार के राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय गिरकर चोटिल हो गए और स्ट्रेचर पर हैं। सीएम विष्णुदेव साय खबर मिलने पर उनके घर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रायपुर ले आए हैं। नंदकुमार को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में मोवा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह जानकारी ख़ुद सीएम साय ने आज मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि नंदकुमार साय दो दिन पहले फिसलकर गिर गए थे। उनके पैरों में गंभीर चोट आई है। सीएम ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप ही एक कार्यक्रम में शामिल हुए, तब यह बात पता चली। वे रात में नंदकुमार साय के निवास जाकर मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पैर में चोट के कारण श्री नंदकुमार साय को चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उनको अपने साथ हेलीकाप्टर से रायपुर ले आए, ताकि उन्हें यात्रा में असुविधा न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। रायपुर में उनके इलाज के बेहतर इंतज़ाम कर दिए गए हैं।

नंदकुमार साय पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर अविभाजित मध्य प्रदेश की तपकरा सीट (वर्तमान जशपुर जिला) से विधायक चुने गए। इसके बाद वे 1985 और 1998 में भी इसी क्षेत्र से निर्वाचित हुए। वे तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1989 और 1996 में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से तथा 2004 में सरगुजा से संसद चुने गए। उन्होंने छत्तीसगढ़ से दो बार राज्यसभा सांसद (2009 और 2010 में निर्वाचित होकर अगस्त 2009 से जून 2016 तक) के रूप में संसद के उच्च सदन में प्रतिनिधित्व किया। लेकिन कुछ अरसा पहले कांग्रेस में जाने और फिर भाजपा में वापसी का घटनाक्रम भी चर्चा में रहा। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button