आज की खबर

गन्ना किसानों को 30 रुपए के हिसाब से 50-50 किलो शक्कर… भोरमदेव कारखाने को सर्वोच्च रिकवरी के लिए राष्ट्रीय अवार्ड

सरकार ने कवर्धा के भोरमदेव शक्कर कारखाना में रजिस्टर्ड हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए किलो की रियायती दर पर 50-50 किलो शक्कर का वितरण शुरू कर दिया है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब किसानों को रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं, इसी कारखाने को सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए 2024-25 एवं 2025-26 का राष्ट्रीय एफिशिएंसी अवार्ड भी मिला है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह कारखाना किसानों का अपना है और इसकी मजबूती किसानों की सहभागिता से ही संभव है। पिछले वर्ष कारखाने में 2 लाख 55 हजार टन गन्ने की पेराई की गई थी। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिप्टी सीएम शर्मा ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध करें और गन्ना उपलब्ध कराएं, ताकि कारखाना निरंतर सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से ही कारखाना आगे बढ़ेगा और इसका लाभ भी किसानों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व और गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच किसानों को शक्कर का वितरण किया जाना खुशी की बात है। सीएम साय के निर्देश पर किसानों को शक्कर वितरण की व्यवस्था फिर शुरू हुई है। कवर्धा के किसानों की मेहनत और परिश्रम ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। बेहतर गन्ना उत्पादन और शक्कर की अच्छी रिकवरी किसानों की मेहनत का परिणाम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button