छत्तीसगढ़

कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की 53 सीटें… खाली हुई अहिवारा सीट पर 30 अप्रैल से पहले होगा उपचुनाव

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर को आज शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय समेत कई राजनेता और अफसर शामिल हुए। इस दुखद घटना के बाद राज्य की राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आया है।
90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) की सदस्य संख्या 54 थी जो अब घटकर 53 हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के नियमों के अनुसार, किसी विधायक के निधन से खाली हुई सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाब कराना अनिवार्य होता है। चूंकि विधायक का निधन 30 अक्टूबर 2026 को हुआ है, इसलिए निर्वाचन आयोग आगामी 30 अप्रैल 2027 से पहले इस सीट पर उपचुनाव संपन्न करा देगा। चुनाव की वास्तविक तारीखों की घोषणा आने वाले महीनों में चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर की जाएगी।

भारतीय संविधान और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (Representation of the People Act, 1951) की धारा 151A के तहत उपचुनावों को लेकर प्रमुख नियम ये हैं कि हैं यदि किसी विधानसभा या लोकसभा सीट के सदस्य का निधन हो जाता है, वह इस्तीफा दे देता है या उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, तो रिक्ति (vacancy) की तिथि से 6 महीने के भीतर वहां उपचुनाव कराना होता है। उपचुनाव केवल एक ही परिस्थिति में टाला जा सकता है, अगर उस विधानसभा का शेष कार्यकाल 1 वर्ष से कम बचा हो। चूंकि छत्तीसगढ़ विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल दिसंबर 2028 तक है (यानी अभी 2 वर्ष से अधिक का समय शेष है), इसलिए अहिवारा सीट पर नियमतः उपचुनाव कराया जाना बिल्कुल अनिवार्य है। अभी होगा ये कि विधानसभा सचिवालय द्वारा अहिवारा सीट को आधिकारिक रूप से ‘रिक्त’ घोषित करने की सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग मतदान की तारीख, नामांकन और मतगणना के शेड्यूल की घोषणा करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button