आज की खबर

स्कूल-हॉस्टल में हफ्तों से अंधेरा, 23 किमी पैदल मार्च कर छात्राओं ने की शिकायत… प्रशासन की लापरवाही से सीएम साय सख्त नाराज़, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट… एक्शन शुरू, हटाए गए प्रिंसिपल

सरगुजा में शिवपुर एकलव्य आदर्श आवासीय गर्ल्स स्कूल की छात्राएं एक माह से बिजली नहीं होने के कारण 23 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने पहुंच गईं। बिजली नहीं होने तथा सुविधाओं की कमी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सरगुजा प्रशासन के प्रति नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कलेक्टर से रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टर अजीत बसंत ने इस मुद्दे पर जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ओम नारायण श्रीवास्तव को पद से हटाकर अटैच कर दिया गया है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में हॉस्टल वार्डन आयुषी सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें के सोमवार को स्कूल और हॉस्टल की बदहाली से तंग आकर करीब 30 से अधिक छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अंबिकापुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर पैदल निकल पड़ीं।  रास्ते में अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की और 23 किमी चलने के बाद बस के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचाया। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में पिछले कई हफ़्ते से बिजली गुल है, जिससे वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा फिजिक्स-केमिस्ट्री की पढ़ाई ठीक से न होना, मेस के भोजन में साफ-सफाई की कमी और प्राचार्य की मनमानी जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आईं।

मामले की जानकारी रायपुर पहुंचते ही सीएम विष्णु देव साय ने आज मंगलवार को गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कलेक्टर को फोन कर फटकार लगाई और पूछा कि आखिर नौबत यहां तक क्यों आई। उन्होंने इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन से जवाबदेही तय करने और जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button