आज की खबर

सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाने की ट्रांजिट रिमांड मिली सीबीआई को… दिल्ली से आज लाने की तैयारी, शाम तक रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप (Mahadev Betting App) के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज सोमवार 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्टमें पेश कर दिया। कोर्ट ने रायपुर ले जाने के लिए कुछ देर पहले उसकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई ने सौरभ को आज ही (2 नवंबर) विशेष विमान या सुरक्षा के बीच रायपुर ले जाने की तैयारी कर ली है। रायपुर कोर्ट में वकीलों और सुरक्षाकर्मियों की गहमागहमी है। दोपहर 2.30 बजे तक सीबीआई उसे लेकर रायपुर की विशेष अदालत में नहीं पहुंची है। कोर्ट परिसर में चर्चाएं चल रही हैं कि शायद सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा। लेकिन दिल्ली कोर्ट में पेशी के तुरंत बाद सीबीआई ने रायपुर ले जाने के लिए आवश्यक ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस आधार पर कहा जा रहा है भले ही देर शाम हो जाए, सौरभ को आज सीबीआई रायपुर कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी।

सौरभ चंद्राकर रायपुर कब लाया जाएगा, इस पर पूरे प्रदेश की नज़र है, हालांकि कोई किसी से इस बारे में पूछ नहीं रहा है। मीडिया भी सौरभ की पेशी से जुड़ी हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए है और दर्जनों पत्रकार उससे पेशी के दौरान सवाल पूछने की तैयारी कर रहे हैं। महादेव सट्टा एप पर सौरभ के बयान या पूछताछ में सामने आने वाली जानकारियों पर हर किसी की नज़र है। पोलिटिकल और ब्यूरोक्रेटिक गलियारों में भी यही मुद्दा चर्चा में है।

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सीबीआई के दो मामलों और ईडी (ED) के एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है। रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने के बाद एजेंसियां उसे अपनी कस्टडी में लेंगी। इसके बाद कई तरह की ख़बरें बाहर निकल सकती हैं, जिनसे छत्तीसगढ़ में खलबली मचने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button