आज की खबर

सीएम साय का भूपेश पर सीधा हमला… पंजाब में “गो बैक” के पोस्टर लगे थे… उन्हें (भूपेश) प्रभार से क्यों हटाया, इसी से स्पष्ट

कांग्रेस के महासचिव तथा पूर्व सीएम भूपेश बघेल का पंजाब का प्रभार क्यों बदला गया, इस मुद्दे पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा हमला किया है। सीएम साय ने मीडिया के एक सवाल पर कहा- “अब किस तरह से भूपेश बघेल जी की नियुक्ति हो रही है, यह पूरी दुनिया जानती है। भूपेश बघेल पहले पंजाब के प्रभारी थे, तो वहाँ पर ‘गो बैक’ के पोस्टर चिपकाए गए और उन्हें विरोध झेलना पड़ा। आज पंजाब से उन्हें असम जाना पड़ा है, तो उसे अच्छी तरह से वे समझ लें।”

आमतौर से सीएम साय राजनैतिक मुद्दों पर सधी हुई टिप्पणी करते हैं। वे यथासंभव राजनैतिक मुद्दों पर बयानबाजी संभलकर ही करते हैं। हालांकि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें तथा पार्टी संगठन पर की गई टिप्पणियों का वे खुलकर विरोध करते हैं, लेकिन पर्सनल टिप्पणियां नहीं करते। इस बार उन्होंने भूपेश बघेल को पंजाब के बदले असम में प्रभारी बनाने पर टिप्पणी क्यों की, इस मुद्दे पर जानकारों का कहना है कि लगभग तीन साल की सरकार के बाद सीएम साय ने रणनीति बदली है। राजनैतिक आरोपों के ख़िलाफ़ अब समय के साथ उनके पलटवार और तीखे होते जाएँगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button