आज की खबर

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क ग्रोथ के लिए छत्तीसगढ़ नॉमिनेट… इसमें हिस्सा लेने सीएम साय सिंगापुर पहुंचे… प्रदेश को रिप्रेजेंट कर 6 अक्टूबर को रायपुर वापसी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को तलाशने के लिए आज शनिवार, 3 अक्टूबर को अपने चार दिवसीय प्रवास पर सिंगापुर पहुंचे हैं। 

सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ शिल्पक अंबुले ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क ग्रोथ (SING) फोरम के लिए छत्तीसगढ़ को नॉमिनेट किया है। सीएम साय इस फोरम के साथ-साथ इंडिया-सिंगापुर बिजनेस फोरम’ में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति, मजबूत बुनियादी ढांचे और नीतियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेंगे। वे सिंगापुर में होने वाली CEO राउंडटेबल बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सीएम साय सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में परिवहन, नई तकनीक, उद्योग और व्यापार से जुड़े अवसरों पर सीधी बातचीत करेंगे। वे इस अंतरराष्ट्रीय मंच के जरिए छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, आर्थिक सहयोग के अवसरों और राज्य की विकास क्षमता (Investment Potential) को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत भी करेंगे, ताकि राज्य में बड़ा विदेशी निवेश लाया जा सके। सीएम साय सिंगापुर में विभिन्न व्यापारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 6 अक्टूबर 2026 को भारत वापस लौटेंगे। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button