आज की खबर

रायपुर प्रेस क्लब में इतिहास में पहली बार हवाई फायर… सदस्यता नहीं मिलने से नाराज़ युवक ने चलाई पिस्टल… कोतवाली में FIR, गिरफ़्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब Press  Club में एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में खलबली मच गई। प्रेस क्लब पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर सतीश गहरवार ने बताया कि इस मामले में पलाश तिवारी नाम के युवक को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली गई है। पुलिस ने शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि युवक प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने और नाम काटे जाने से नाराज़ था। कुछ पत्रकारों ने बताया कि वह पूर्व में एक-दो मीडिया संस्थानों में सीमित समय के लिए बतौर मीडियाकर्मी काम कर चुका था। उसका सदस्यता के मुद्दे पर पहले पदाधिकारियों से विवाद हुआ, इसके बाद उसने भवन से बाहर आकर नाराज़गी में हवाई फायर कर दिया।

रायपुर प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार पिस्टल चली है। यह घटना शनिवार शाम 5 बजे की है। सूत्रों के अनुसार प्रेस क्लब में इस घटना के बाद कई घंटे तक दुविधा रही कि पुलिस में रिपोर्ट की जाए या नहीं। अंततः देर शाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी तथा महासचिव और कोषाध्यक्ष आदि के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी, जिस आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पलाश तिवारी को कोतवाली पुलिस ने आज अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर दिया है। इधर, प्रेस क्लब टीम ने आज शाम 5 बजे प्रेस क्लब में सीनियर पत्रकारों की बैठक बुलाई है, जिसमें इस घटना पर मंथन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button