आज की खबर

भिलाईं में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से निकले 4 करोड़ रुपए… रायपुर से कैश लोड हुआ, यूपी या नागपुर जाने की सूचना… कैश का ताल्लुक हवाला, गेमिंग या कुछ और ?

दुर्ग-भिलाई के खुर्सीपार में कल आधी रात पुलिस चेकिंग में एक पिकअप वैन से 4 करोड़ रुपए कैश पकड़ा गया है। यह कैश रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, यह बात भी आ रही है कि कैश अभनपुर से लोड होकर उत्तर प्रदेश भेजा गया था। पुलिस ने पिकअप से भवेशभाई जीनाभाई डाभी और उसके साथी विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लिया है। सूचना पर पहुंचे आयकर विभाग ने भी कैश के सोर्स की जांच शुरू कर दी है।

अफसरों ने बताया कि खुर्सीपार के डबरापारा में रविवार देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (नंबर CG 04 QU 5996) को रोका। इसकी जाँच के दौरान पुलिस को पिछले हिस्से में चैम्बर नज़र आया। पुलिस ने इस चेंबर को खुलवाया, तो अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों का जखीरा भरा हुआ था। यह रकम गिनती में ₹4 करोड़ निकली।

इतनी बड़ी रकम के पीछे हवाला कारोबार या ऑनलाइन सट्टा गेमिंग ऐप से जुड़े पैसों का कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस इस मामले की वित्तीय कड़ियों को सुलझाने में जुटी है। साथ ही, पैसों के असली स्रोत का पता लगाने के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button