आज की खबर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार होंगे जज… कॉलेजियम के फैसले के बाद राष्ट्रपति का आदेश जारी

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज मंगलवार, 8 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रपति की इस मंजूरी की आधिकारिक अधिसूचना जारी की। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 18 अगस्त को की गई सिफारिशों के आधार पर की गई हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज बनने वाले तीनों न्यायिक अधिकारी निम्नलिखित हैं:-
संतोष शर्मा (Judicial Officer Santosh Sharma): ये वर्तमान में कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Principal District and Sessions Judge) के पद पर कार्यरत हैं।
सुषमा सावंत (Judicial Officer Sushma Sawant): ये रायपुर में विधि एवं विधायी कार्य विभाग (Law and Legislative Affairs Department) में प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
सुधीर कुमार (Judicial Officer Sudhir Kumar): ये रायपुर के प्रधान परिवार न्यायालय (Principal Family Court Judge) में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button