आज की खबर

छत्तीसगढ़ : बंदरों के झुंड पर अंधाधुंध फायरिंग, 22 से ज़्यादा मारे… फसल बचाने के लिए रखवारों ने बेमेतरा में किया कांड

फ़सलों को बचाने के लिए बेमेतरा के गांव में रखवारों ने बंदरों के झुंड पर गोलियां चला दीं। इस घटना में अब तक 22 से ज़्यादा बंदरों के मारे जाने की खबर है। इलाके की रेंजर ने पुष्टि की कि मारे गए बंदरों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के कारण और हथियारों का पता चले। बेमेतरा एएसपी हरीश यादव ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना सोशल मीडिया से मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बेमेतरा के देवगांव की है। इतने बंदरों को एक साथ मार डालने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीणों ने फसलों की रखवाली के लिए कुछ रखवार (पहरेदार) रखे हुए थे। आरोप है कि इन्ही रखवारों ने फसलों को बंदरों से बचाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे 22 से ज्यादा बंदरों की मौत हो गई।

बंदरों के इस सामूहिक हत्याकांड से स्थानीय ग्रामीणों और जीव प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें तुरंत एक्शन में आ गई हैं और मौके पर पहुंच चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button