आज की खबर
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में दीपावली की छुट्टी एक दिन और बढ़ी… अब 6 से 11 नवंबर तक 6 दिन अवकाश… दशहरा अवकाश इसी शनिवार से 5 दिन
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दीपावली की छुट्टी को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले शिक्षा विभाग ने 6 नवंबर से 10 नवंबर तक (5 दिन) का अवकाश घोषित किया था। लेकिन लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए बाद इसे एक दिन बढ़ाकर 6 नवंबर से 11 नवंबर तक कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है।
अब छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को कुल 6 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तय अन्य छुट्टियों का शेड्यूल इस प्रकार है:
– दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक (5 दिन)
– शीतकालीन (विंटर): 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक (5 दिन)



