आज की खबर

चौपाटी विवाद पर राजेश मूणत की दो टूक… एक तो अवैध निर्माण किया गया… ऊपर से दुकानों के नाम पर लाखों की अवैध वसूली

साइंस कॉलेज चौपाटी की शिफ्टिंग के विवाद ने शाम तक राजनैतिक रंग ले लिया। एकात्म परिसर में दोपहर के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और पक्ष रखा। चौपाटी का वर्षों से विरोध कर रहे रायपुर पश्चिम के तेज तर्रार भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने साइंस कॉलेज ग्राउंड से चौपाटी हटाने के कारणों की जानकारी दी। राजेश मूणत ने कहा कि “यह मामला अभी का नहीं है, बल्कि साढ़े 3 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी भाजपा लगातार इस अवैध निर्माण का विरोध करती रही है। मूणत ने कहा कि स्मार्ट सिटी ने चौपाटी को यूथ हब बताकर बनाया, जबकि यह जमीन नगर निगम की नहीं बल्कि खेल विभाग की है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम नेताओं ने इस अवैध चौपाटी के निर्माण के विरोध में 12 दिन प्रदर्शन किया था। इसके कई कारण थे। चौपाटी की दुकानों के संचालन के लिए एजेंसी को 29 लाख रुपए में ठेका दिया गया। जबकि 60 दुकानों से मासिक 25 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।मूणत ने बताया कि एग्रीमेंट के तहत खोली जानी वाली दुकानों को नहीं खोला गया, इसलिए उन्हें नई जगह शिफ्ट किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे केवल राजनीतिक मुद्दे के लिए विरोध कर रहे हैं।

शुरू से ही अवैध चौपाटी का विरोध : मेयर मीनल

रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम शुरू से ही अवैध चौपाटी के विरोध में था। उन्होंने बताया कि चौपाटी की 60 दुकानों को किराए पर दिया गया था और नई जगह पर सभी सुविधाएं किराएदारों को प्रदान की जाएंगी। चौपाटी स्थल पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button