आज की खबर

कवर्धा शहर में कांग्रेस की कमान अशोक सिंह और ग्रामीण मणिकांत त्रिपाठी को… प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से हुई नियुक्ति

कांग्रेस ने जिला कमेटियों की अधीन ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। ताजा खबर कवर्धा से आई है। वहां जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने कवर्धा नगर और कवर्धा ग्रामीण कमेटियों के अध्यक्षों को नियुक्त किया है। पार्षद रह चुके अशोक सिंह को कवर्धा शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह, मणिकांत त्रिपाठी को कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कवर्धा नगर और ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की जिम्मेदारी क्रमशः इन दोनों नेताओं की रहेगी। दोनों को ही कवर्धा के कद्दावर कांग्रेस नेता तथा छत्तीसगढ़ में दो बार मंत्री रह चुके मोहम्मद अकबर के समर्थक माना जाता है। नियुक्तियों के आदेश शनिवार को दोपहर जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ही नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से तथा उनके आदेशानुसार जारी की गई है। चूंकि दोनों ही पद खाली हैं, इसलिए अशोक सिंह को कवर्धा नगर और मणिकांत त्रिपाठी को कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष का चार्ज आज-कल में दे दिया जाएगा और वे वर्किंग शुरू कर देंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नियुक्तियां आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button