नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बढ़त : सहसपुर लोहारा, बामनीडीह और शिवनंदनपुर में भाजपा जीती… कांग्रेस घुमका और बोदरी में विजयी
छत्तीसगढ़ में आज 4 जून को घोषित हुए नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के परिणामों में भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 2 नगर पंचायतों पर जीत हासिल की है. इसके साथ ही बिलासपुर और जगदलपुर नगर निगम के महत्वपूर्ण वार्ड उपचुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। नगर पंचायत की 5 मुख्य सीटों में भाजपा (BJP) सहसपुर लोहारा, बामनीडीह और शिवनंदनपुर सीटें जीती हैं। कांग्रेस (INC) ने घुमका और बोदरी नगर पंचायतें अपने नाम की हैं।
नगर निगम वार्ड उपचुनाव में बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा है। जगदलपुर के इन्दिरा वार्ड में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। इसी तरह, पंचायत उपचुनाव में जिलों में जनपद और ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज जिला मुख्यालयों द्वारा घोषित किए जा रहे हैं।



