आज की खबर

राजधानी की जिला पंचायत में भी भाजपा का परचम… क्रॉस वोट में नवीन दो मतों से जीतकर अध्यक्ष

रायपुर जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब हो गई। पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार नवीन अग्रवाल एक क्रॉस वोट की मदद बारीक अंतर से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। दो दिन पहले जोगी कांग्रेस से भाजपा में आए संदीप यदु को पार्टी ने उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया था। संदीप को अध्यक्ष प्रत्याशी की तुलना में दो वोट अधिक मिले।

रायपुर जिला पंचायत के 16 सदस्यों में से आठ कांग्रेस से जीतकर आए थे। भाजपा के छह और जोगी कांग्रेस समर्थित दो सदस्य जीते थे। जोगी कांग्रेस के सदस्यों का झुकाव भाजपा की ओर था। इसलिए कांग्रेस और भाजपा के बीच आठ-आठ के मुक़ाबले की स्थिति बन गई थी। रायपुर जिला पंचायत चुनाव 5 मार्च को होने थे, लेकिन तारीख दो बार बढ़ाई गई। इसे लेकर कांग्रेस ने हंगामा भी किया था और आरोप लगाया था कि भाजपा जोड़तोड़ करके बहुमत हासिल करने के लिए तारीखें बढ़वा रही है। बहरहाल, गुरुवार को मतदान से एक रात पहले, बुधवार को स्पष्ट हो गया था कि अन्नू तारक क्रॉस वोट करेंगे और जोगी कांग्रेस से आर संदीप यदु को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया जाएगा। गुरुवार को भाजपा ने नवीन अग्रवाल और कांग्रेस ने वतन चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया। एक क्रॉस वोट की वजह से नवीन ने  वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को दो वोटों से हरा दिया। इस तरह, राजधानी में जिला पंचायत में बेहद काँटे के मुक़ाबले में भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाकर अपनी प्रतिष्ठा बरक़रार रखी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button