आज की खबर

शराब स्कैम: दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया को जेल… कल कोर्ट से रिमांड माँगेगा ईओडब्लू… पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब स्कैम में सालभर से वांटेड दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया को आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग ने दिल्ली से गिरफ्तार किया और रायपुर की अवकाशलीन अदालत में पेश कर दिया। ईओडब्लू ने आज भाटिया की रिमांड नहीं मांगी, क्योंकि अवकाशकालीन अदालत को रिमांड पर देने का पॉवर नहीं है। अदालत ने भाटिया को एक दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। कल एजेंसी भाटिया को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन लगाएगी।

विजय भाटिया की पहचान कारोबारी के तौर पर कम, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के रूप में ज़्यादा है। इसलिए भाटिया की गिरफ़्तारी के राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। भाटिया को ईओडब्लू 14 दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी में है। शराब स्कैम के कई आरोपी अभी जेल में हैं, जिनमे पूरे आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button