आज की खबर

राजेश मूणत 5 हजार बाइक के साथ 14 को निकालेंगे तिरंगा रैली…25 हजार भक्तों की विशाल कांवड़ यात्रा 18 को

मूणत ने निवास पर ली पार्टीजनों की बैठक, दोनों आयोजन भव्य बनाने की तैयारी

तीन बार के केबिनेट मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज विधायक राजेश मूणत इस बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तथा अंतिम सावन सोमवार को विशाल आयोजन करने जा रहे हैं। 14 अगस्त को राजेश मूणत के नेतृत्व में दीनदयाल आडिटोरियम परिसर से 5 हजार बाइक के साथ तिरंगा रैली निकलेगी। खास बात यह होगी कि रैली का नेतृत्व मूणत खुद बाइक चलाते हुए करेंगे। यह रैली शाम को गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर समाप्त होगी, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं समेत हजारों हाथों में दीपक लेकर भव्य महाआरती करेंगे। यही नहीं, सावन के अंतिम सोमवार से एक दिन पहले, रविवार को राजेश मूणत गुढ़ियारी से सुबह 9 बजे विशाल कांवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई महादेवघाट पर हटकेश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी और वहां जलाभिषेक किया जाएगा। दोनों ही आयोजनों के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री मूणत के चौबे कालोनी स्थित निवास पर रायपुर पश्चिम समेत शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

दोनों कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे साइंस कॉलेज के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से बाइक रैली निकाली जाएगी। तिरंगा रैली के नाम से ख्यात इस बाइक रैली की खास बात यह होगी कि इसमें 5 हजार बाइक होंगी, जिसका नेतृत्व खुद मूणत करेंगे और इस रैली में महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल होंगे। रैली में सभी बाइक चालक हाथों और तिरंगा और भगवा पगड़ी पहनकर शहर भ्रमण करेंगे। तिरंगा रैली का समापन भारत माता चौक गुढ़ियारी में होगा, जहां भारत माता की महाआरती की जाएगी। भारत माता के पूजन और आरती में 51 पंडित वैदिक मंत्रोचार करेंगे। आरती दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी।

विशाल यात्रा में होंगे 25 हजार कांवड़िए

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि सावन के अंतिम दिन यानी 18 अगस्त, रविवार को गुढ़ियारी सेे सुबह 9 बजे भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को मिलाकर 25 हजार कांवड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। कांवड़ यात्रा गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी। कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर यहां से हजारों शिवभक्त निकलेंगे और पहाड़ी चौक, कर्मा चौक, तेलघानी नाका ब्रिज, संत कबीर चौक, अग्रसेन चौक, सारथी चौक, लाखे नगर चौक, सुंदर नगर चौक होते हुए महादेव घाट पहुचेंगे। यहां बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। भव्य कांवड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहेगा।

भव्य आयोजन के लिए बांटी जिम्मेदारी

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने बताया कि दोनों आयोजन भव्य किए जाने हैं। इसके लिए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। इस बैठक में प्रमुख रूप से ओंकार बैस, सत्यम दुवा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल अशोक पांडे, नवीन शर्मा, अमित मैशरी, बजरंग खंडेलवाल, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, प्रभा दुबे, वंदना मुखर्जी, शैलेंद्री परगनिहा, मनोरमा हनोतिया, मोहन उपारकर, अनिल सोनकर भूपेंद्र ठाकुर, गजानंद साहू, नवीन सिंह, संजय सिंह, राजू श्रीवास, विकास सेठिया, संतोष साहू, दिनेश शर्मा, सुमन सिंह और अनिता पंडित सहित रायपुर पश्चिम के समस्त पार्षद और छाया पार्षद उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button