आज की खबर

कार्तिक पुन्नी : पूर्व सीएम भूपेश ने ब्रह्म मुहूर्त में खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई… यह सिलसिला वर्षों से, विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सुबह 5 बजे आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के अन्य नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी थे।

भूपेश बघेल सुबह करीब 4:30 बजे महादेव घाट पहुंचे और अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई। स्नान और दीपदान के बाद उन्होंने घाट के तट पर स्थित ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कार्तिक स्नान को स्वास्थ्य और परंपरा के लिए महत्वपूर्ण बताया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button