आज की खबर

रायपुर में गरीब युवतियों की डिलीवरी करवाकर बच्चा बेचने वाला गैंग फूटा… 3 महिलाएं अरेस्ट, इंटरस्टेट सिंडिकेट का शक… हॉस्पिटल्स भी घेरे में

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस (आजाद चौक ) ने नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए आज 18 नवंबर को 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अफसरों ने सनसनीखेज दावा किया कि यह गिरोह गरीब और असहाय गर्भवती महिलाओं को मुफ्त डिलीवरी का झांसा देकर रायपुर बुलाता था, फिर उनके नवजात बच्चों को ऊंची कीमतों पर बेच देता था। फिलहाल इस केस में कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका/दीपिका नाग नामक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यह संकेत भी मिले हैं कि गिरफ्तार महिलाएं पहले भी कई नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल रही हैं। अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार आरोपियों, फर्जी दस्तावेज बनाने वालों और रायपुर के कुछ निजी अस्पतालों या डॉक्टरों की संभावित संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। फिलहाल इनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

पुलिस अफसरों ने मीडिया को बताया कि ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली एक गर्भवती महिला को कृतिका साहू ने मुफ्त डिलीवरी और इलाज का भरोसा देकर रायपुर बुलाया था। 4 नवंबर को डिलीवरी के बाद आरोपियों ने महिला और उसके नवजात बच्चे को गोगांव के एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिला पर प्रसव खर्च की भरपाई के लिए बच्चे को बेचने का दबाव बनाया। युवती ने किसी तरह पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। आजाद चौक थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में 5 से 6 लोगों के सिंडिकेट के सक्रिय होने की बात सामने आई है। यह गिरोह नवजात बच्चों का सौदा 5 से 10 लाख रुपये तक में करता था। बच्चों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) के जरिए मुंबई, नागपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में फ्लाइट के माध्यम से भेजा जाता था।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button