आज की खबर

ईडी, ईओडब्लू-एसीबी के रायपुर समेत 6 शहरों पर छापे… अनवर, सुदर्शन, जय और वैभव समेत कई की जांच… शराब, डीएमएफ, कोल स्कैम को लेकर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED), आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी आज शुक्रवार 30 अक्टूबर को छतीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित 6 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। अनवर ढेबर के बैरन बाजार स्थित आवास पर ईडी की टीम सुरक्षाबलों के साथ पहुंची और वित्तीय लेन-देन व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। एसीबी-ईओडब्लू ने रायपुर में ही रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के वीआईपी स्टेट स्थित घर पर धावा बोला है। राजनांदगांव में कारोबारी जय बग्गा और वैभव गोलछा के घर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा गरियाबंद, बिलासपुर और दुर्ग (भिलाई) में भी ट्रांसपोर्टरों और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियां मुख्य रूप से दो बड़े मामलों को लेकर यह संयुक्त कार्रवाई कर रही हैं। पहला, शराब स्कैम में  नकली होलोग्राम, मेडिकल उपकरणों की खरीदी में गड़बड़ी और दवाओं की खरीद में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय मनी ट्रेल की जांच तेज की गई है। दूसरा, कोल स्कैम में कोयला परिवहन के दौरान की गई अवैध वसूली और अवैध पैसों के लेन-देन को लेकर अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्ति के ब्योरों को खंगाल रहे हैं। इसके अलावा जिला खनिज न्यास (DMF) के पैसों के उपयोग में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच भी की जा रही है। 

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण फाइलें और डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं। हालांकि इन छापों को लेकर एजेंसियों द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button