आज की खबर

कवर्धा में सीएम हेल्पलाइन पर लापरवाही में तहसीलदार सस्पेंड… समीक्षा के दौरान सीएम के निर्देश पर एक्शन, देखें आदेश


छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में लापरवाही बरतने पर कवर्धा (कबीरधाम) जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय का औचक दौरा कर कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार पिपरिया तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी राजस्व विभाग से संबंधित आम जनता की शिकायतों और प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निपटारा नहीं कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों और खराब प्रदर्शन के कारण उन पर डायरेक्ट सीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

समीक्षा के दौरान सीएम साय ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शिकायतों के निराकरण में “समाधान और संतुष्टि” ही एकमात्र पैमाना है। जनता की समस्याओं को सुनने और हल करने में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान तहसीलदार मुख्यालय जिला कबीरधाम ही निर्धारित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button