आज की खबर

रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ट्रांसपोर्टर की किडनैपिंग से शहर में सनसनी… पुलिस की लगातार ट्रैकिंग, 12 घंटे में यूपी में फंसे 3 अपहर्ता, ट्रांसपोर्टर भी सुरक्षित

रायपुर के खमतराई इलाके में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026) को दिनदहाड़े हुए ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण में रायपुर पुलिस को कुछ ही घंटे में बड़ी कामयाबी मिल गई। कारोबारी की पत्नी ने रात 9 बजे अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। उसके बाद पुलिस ने फुटेज और टोल नाकों की ट्रैकिंग करते हुए यूपी पुलिस को अलर्ट रखा। अंततः आज दोपहर यूपी पुलिस ने मिर्जापुर के अहरौरा इलाके में काली स्कॉर्पियो को रोककर तीन अपहरणकर्ताओं को दबोचा और कारोबारी प्रतीक राय को सकुशल मुक्त करवा लिया है। पुलिस ने किडनैपर्स के नाम अभय सिंह निवासी बाराबंकी,  बृहस्पत देव सिंह निवासी दरियावगंज और आदर्श सिंह  निवासी प्रतापपुर बताए हैं। तीनों यूपी के हैं और उम्र 24 से 28 साल के बीच है। तीनों आरोपियों को रायपुर लाने के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह पूरा विवाद ट्रक के पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ था।

Screenshot

पुलिस के मुताबिक प्रतीक राय का अपहरण खमतराई थाना क्षेत्र के रांवाभाठा स्थित डीएम टावर (DM Tower) के सामने किया गया। प्रतीक दोपहर करीब 2:20 बजे खाना खाने के लिए अपने फ्लैट पर आए थे। काले रंग की स्कार्पियो (Scorpio) गाड़ी में तीन लोगों ने प्रतीक को घर से नीचे बुलाया। नीचे कुछ देर बातचीत करने के बाद, बदमाशों ने अचानक उन्हें पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी के अंदर धकेल दिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

दिनदहाड़े अपहरण की सूचना जब कल रात 9 बजे मिली तो पुलिस सन्न रह गई। प्रतीक का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। कारोबारी की पत्नी ने खमतराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर शहर भर में नाकेबंदी की और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज से कुछ सुराग मिलने के बाद पुलिस ने यूपी पुलिस को भी अलर्ट किय और वहां के कई जिलों में किडनैपर्स की ब्लैक स्कॉर्पियो के बारे में अलर्ट किया जाता रहा। रायपुर पुलिस के तुरंत एक्शन के कारण आरोपियों को यूपी पुलिस ने मिर्जापुर में रोककर क़ब्ज़े में ले लिया। कारोबारी को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से इस लेनदेन के विवाद को लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button