आज की खबर

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को… एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए जापान में होगा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मेन्स क्रिकेट का हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल फाइनल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

एशियन गेम्स में गोल्ड कि लिए यह मैच कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन (जापान) में होगा। भारतीय समय के अनुसार टॉस सुबह 09:30 बजे होगा और 10 बजे मैच शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर और पाकिस्तानी टीम की कमान साहिबजादा फरहान संभाल रहे हैं।

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network (सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क) पर किया जाएगा। आप इस मुकाबले को विशेष रूप से Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 3 HD चैनल पर हिंदी में लाइव देख सकते हैं। अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो यह SonyLIV (सोनी लिव) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button