आज की खबर

पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच पीएम मकानों को लेकर 80 मिनट तक आमने-सामने तीखी बहस… इस दौरान प्रेस क्लब में कार्यकर्ताओं के बीच कई बार “नारा युद्ध”

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आज मंगलवार, 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के आंकड़ों को लेकर लगभग 80 मिनट तक तीखी बहस हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आंकड़ों को छिपाने और राजनीति करने के आरोप लगाए। खुली बहस के दौरान दोनों पक्षों (कांग्रेस और भाजपा) के समर्थक और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद थे, जो अपने-अपने नेताओं के समर्थन में लगातार नारेबाजी करते रहे।

महाबहस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए कुल 18 लाख मकानों का वादा किया गया था। पहली कैबिनेट में 11 लाख और फिर 3 लाख मकान अप्रूव किए गए, तो बाकी के 4 लाख मकान कहां हैं? बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आकर 10 लाख मकान स्वीकृत कर गए, जिससे कुल संख्या 28 लाख हो जाती है, लेकिन धरातल पर ये मकान कहां गए?  उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय केंद्र ने राशि रोकी थी, और यदि उनकी सरकार ने मकान नहीं बनाए तो जनता ने उन्हें (चुनाव में) उसकी सजा दे दी।

इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 2024-25 के आधिकारिक आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 10 लाख 42 हजार 797 आवास दिए, जिसमें से छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख 26 हजार 586 आवास लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया और कहा कि कोरोना काल में भी केंद्र से पैसा आ रहा था। उन्होंने बघेल से तंज कसते हुए कहा कि वे आंकड़ों की सच्चाई जानने के लिए ‘Grok’ (AI टूल) से पूछ लें, वह सच बता देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button