आज की खबर

“हत्यारी” मधुमक्खियां : जंगल में युवकों पर बड़े झुंड का भीषण हमला… बचने के लिए झाड़ियों में छिपे युवक को डंक से मार डाला

छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के राजपुर इलाके के जंगल में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना रविवार, 14 सितंबर को दोपहर की है, जब युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में खुखड़ी उठाने गया था।

मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि जंगल में मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक उन पर हमला किया। सभी युवक हमले से बचकर भाग निकले लेकिन मृतक झाड़ियों में बचने के लिए छिपा। मधुमक्खियों का यह हमला इतना भीषण था कि युवक को झाड़ियों से निकलने का मौका भी नहीं मिला। गंभीर रूप से घायल युवक को काफ़ी देर बाद उसके दोस्तों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र १28-30 साल के आसपास बताई गई है। अन्य जानकारियां मिलने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button