छत्तीसगढ़
ये कांड किसने किया? दो करोड़ रु से 3 किमी जनमन सड़क बनाई… बीचोंबीच हाई वोल्टेज बिजली खंभा छोड़ दिया
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई नई सड़क के ठीक बीचों-बीच 11,000 वोल्ट (11 KV) का हाईटेंशन बिजली पोल खड़ा छोड़ दिया गया है। यह लापरवाही बरभावर मिडिल स्कूल तक बनाई गई लगभग 3 किमी सड़क पर बरती गई है।
सड़क पर लगा बोर्ड बता रहा है कि सड़क 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। सड़क और पुलिया के ठीक बीच में यहबिजली पोल मौजूद है, जिसके ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण से पहले सड़क बनाने वाली एजेंसी और बिजली विभाग के बीच तालमेल भी नहीं था। उनका यह भी आरोप है कि सड़क का प्रॉपर सर्वे भी नहीं किया गया। उन्होंने पोल को तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और इस लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।



