आज की खबर

BRICS summit : पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिन पिंग को असहज देख भाषण रोक दिया… दो बार खैरियत पूछी, पॉजिटिव जवाब के बाद शुरू किया संबोधन

दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को असहज देखकर बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। पीएम मोदी ने भाषण रोककर जिनपिंग के ट्रांसलेटर (अनुवादक) से उनका हालचाल पूछा और कहा, “Is it okay? (क्या सब ठीक है?)।

दूरदर्शन से शेयर किए गए वीडियो के अनुसार पीएम मोदी अपने शुरुआती संबोधन के लगभग 4 मिनट 40 सेकंड पर थे, तभी उनका ध्यान जिनपिंग की ओर गया। शी जिनपिंग कुछ असहज दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद पीएम मोदी तुरंत रुक गए। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति की स्थिति जानने की कोशिश की और उनके ट्रांसलेटर से पूछा, “Is it okay?” संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने कुछ क्षण बाद फिर यही सवाल दोहराया। इसके बाद जिनपिंग ने सिर हिलाकर इशारा किया, तब प्रधानमंत्री ने अपना भाषण आगे बढ़ाया। [1]

यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिनपिंग असहज क्यों थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि यह मामला माइक्रोफोन या ट्रांसलेशन (अनुवाद) से जुड़ी तकनीकी दिक्कत का हो सकता है। दूसरी ओर, उनके बीमार होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं क्योंकि वे समिट के आधिकारिक डिनर में भी शामिल नहीं हुए।

इस घटना के अलावा समिट के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को सुधारने और सीमावर्ती इलाकों में शांति व स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button