आज की खबर

पेट का हाल लाइव दिखाने वाला एंडोस्कोपी कैमरा पेपर के लिफाफे में घुसाकर क्वेश्चन रिकॉर्ड… पेपर लीक में पहली बार ऐसा हाईटेक तरीका, दो परीक्षाएं रद्द

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद विवि प्रबंधन ने एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) और 7 अगस्त 2026 को हो चुकी प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस बीच, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने एंडोस्कोपिक कैमरे (Endoscopic Camera) का इस्तेमाल कर सीलबंद लिफाफे से प्रश्नपत्र चोरी किया था। प्रोफेसर समेत 6 लोग कल हो गिरफ्तार कर लिए गए थे।

सूत्रों ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी के कबूलनामे के बाद ही 7 अगस्त को हो चुकी परीक्षा रद्द की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ने इस परीक्षा का पेपर भी पहले ही लीक कर दिया था। ये दोनों परीक्षाएं अब सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

रायपुर पुलिस और साइबर सेल की जांच में पेपर लीक करने का हाई-टेक और अनोखा तरीका सामने आया है। बताया गया कि दुर्ग जिले के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया ने  अगस्त को आगामी परीक्षाओं के सीलबंद प्रश्नपत्र मिलने पर सील (Official Seal) को बिना तोड़े, एक सुई और तीखे औजार की मदद से लिफाफे के कोने में एक छोटा सा छेद किया। इस छेद से उसने एक एंडोस्कोपिक कैमरा (चिकित्सा या तकनीकी जांच में इस्तेमाल होने वाला पतला कैमरा) लिफाफे के अंदर डाला और प्रश्नपत्र के पन्नों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। यही प्रश्न (मूल पेपर के लगभग 70 प्रतिशत) बेचे गए और वॉट्सएप में वायरल होते होते पेपर लीक का भांडा फूट गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button