आज की खबर

वन मंत्री के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार… कारकेड के दो वाहन चकनाचूर… मंत्री के पीए-कमांडो समेत 4 गंभीर, रायपुर लाए गए

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मंत्री तो पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 4 सुरक्षा जवान (महिला कमांडो समेत), मंत्री के पीए (PA) और उनका ड्राइवर शामिल हैं। इनमें चार गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कोंडागांव के जुनवानी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। मंत्री केदार अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव आ रहे थे। सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की गाड़ी को साइड से टक्कर (डेंट) मारी और फिर सीधे पीछे चल रही सुरक्षाबलों की फॉलो गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले के दो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुल तीन गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हुई हैं। हादसे में अनुराग शर्मा (मंत्री के PA), सुनील कुमार मौर्य (ड्राइवर), राजेश नेताम (प्रधान आरक्षक), सुगंतिन उसेंडी (महिला कमांडो) त्रिलोतमा मदरू (महिला आरक्षक) और नर्मदा मरकाम (महिला आरक्षक) घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खुद मंत्री केदार कश्यप ने गाड़ी से उतरकर घायल जवानों को संभाला और तत्काल अपनी गाड़ियों व एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बाद में वे खुद घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। उधर, पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button