आज की खबर

NEET परीक्षा कल 3 मई को, छत्तीसगढ़ से 45 हजार अभ्यर्थी… राजधानी में 26 सेंटर, समय से काफ़ी पहले पहुंचना होगा

देशभर के एम्स, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स के लिए रविवार 3 मई को नीट (NEET) परीक्षा होगी। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ से करीब 45 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं और सरकारी-प्राइवेट मिलाकर दो हज़ार से ज़्यादा सीटें हैं। राजधानी रायपुर में नीट परीक्षा के लिए 26 सेंटर बनाए गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्रों में खड़े होकर वीडियोग्राफी करानी होगी। ये कवायद इसलिए भी की जा रही है कि काउंसलिंग के दौरान अगर गड़बड़ी की शिकायत आए तो इस वीडियो से मिलान किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। हर जिले में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है, जिनकी निगरानी में परीक्षा होगी। कमेटी की जिम्मेदारी है कि पेपर लीक न हो। फर्जी छात्र परीक्षा देने न पहुंचे, इसका भी ख्याल रखना होगा। दोपहर 2 से होने वाली परीक्षा के लिए 12 बजे से पहले पहुंचना बेहतर होगा। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। अभी तक सीबीएसई के निजी स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, लेकिन 2024 में परचा लीक कांड के बाद व्यवस्था बदली गई है। इस बार शासकीय स्कूल-कॉलेजों, यूटीडी, आईआईटी, एनआईटी व बड़े कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button