आज की खबर

सीजी बोर्ड के नतीजे घोषित, सब कुछ वेबसाइट पर… 12वीं में जिज्ञासु वर्मा, 10वीं में संध्या नायक टॉप पर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं अर्थात हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नतीजों की घोषणा की। हायर सेकेंडरी यानी 12वीं परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 12 वीं में करीब 2 लाख 36 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं हाईस्कूल यानी 10वीं परीक्षा में संध्या नायक ने टॉप किया है। नतीजे शहरों से गाँवों तक मोबाइल पर आसानी से खुल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button