आज की खबर

तोते के चूजों की बिक्री रोकने पहुंचे वन अफसरों पर हमला… रेंजर को खंभे में बांधकर पिटाई की सूचना… हमलावरों पर केस दर्ज

जगदलपुर में तोते के चूज़ों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए वन विभाग के अफसरों ने रेड की तो बवाल हो गया। तोते के चूज़े बेच रहे लोगों ने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम पर हमला कर दिया। बताते हैं कि फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी अक्षय कश्यप और उनके साथ मौजूद रेंजर को तोता बेचने वाले व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों ने पीटा और रेंजर को तो खंभे से बांधकर मारपीट की बात आ रही है। पुलिस ने शासकीय कर्मचारी से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिनमें धारा 296, 351, 3, 121, 132, 221, 3(5) बीएनएस शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को तोते के चूजों की अवैध बिक्री की शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर शिकायत सही पाई और कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और वन्यजीव तस्करी, सरकारी कार्य में बाधा और हिंसा के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध वन्यजीव व्यापार से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button