आज की खबर
दिल्ली का विमान रनवे पर जाकर लौटा… सिस्टम में खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित टेकऑफ
रायपुर से दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान आज शुक्रवार को निर्धारित समय पर पैसेंजर-बे से रनवे पर पहुंचा लेकिन टेक ऑफ से पहले ही पायलट ने रोक लिया और विमान वापस लौट आया। फ्लाइट पैसेंजर्स से फुल थी। रनवे से वापसी के कारण पैसेंजर्स विमान में खराबी की आशंका से बेचैन हो गए। कई लोगों ने रायपुर में अपने रिश्तेदारों को भी फ़ोन पर बता दिया कि उनके विमान को रोका गया है। इस बीच क्रू ने यात्रियों को बताया कि विमान में कोई खराबी नहीं है। सूत्रों के अनुसार एपीयू में कोई फाल्ट था जिसे सुधार लिया गया। करीब दो घंटे रोके जाने के बाद विमान ने शाम करीब साढ़े 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सुरक्षित उड़ान भरी।



