आज की खबर

एनएसए अजित डोभाल ने IPS संतोष सिंह की बुक को सराहा… शांति स्थापना के लिए यूएन के प्रयास पर रिसर्च की तारीफ

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस तथा डीआईजी संतोष कुमार सिंह की किताब Institutionalization of Peacebuilding – Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone and Burundi के लिए किए गए रिसर्च की सराहना की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा आईपीएस संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी है। एनएसए डोभाल की ओर से इस तरह की प्रतिक्रियाएं कम आती हैं, इसलिए इस पत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव शक्ति कांत दास ने भी इस पुस्तक के लिए आईपीएस संतोष सिंह के समर्पण और प्रयास की सराहना की है।

Screenshot

एनएसए डोभाल की ओर से यह चिट्ठी 23 मार्च को लिखी गई है। पत्र में एनएसए डोभाल ने लिखा कि रिसर्च लेखन और कड़ी में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना के प्रयासों की जानकारी विस्तार से दी गई है, साथ ही इंसाइटफुल बैकग्राउंड का उल्लेख भी किया गया है। किताब में कोल्ड वॉर के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के लिए नए प्रयासों का इस बुक में बारीकी से उल्लेख किया गया है। एनएसए डोभाल ने आईपीएस संतोष सिंह के इस प्रयास के लिए बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button