आज की खबर

नर्सिंग कॉलेजों में मान्यता और इंस्पेक्शन में गोलमाल… नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड, कुछ और की जांच

छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम (उसारे) को प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आज बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और निरीक्षण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं और फर्जीवाड़ा पाए जाने के बाद शासन ने यह कड़ा कदम उठाया है। निलंबन के बाद उन्हें रायपुर CMHO कार्यालय से संबद्ध (attach) कर दिया गया है। इस मामले में कुछ और अफसरों की भूमिका जांचो जा रही है।

Screenshot

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में नर्सिंग में गड़बड़ी को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद सरकार ने यह त्वरित निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग और नर्सिंग काउंसिल के अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है क्योंकि निरीक्षण और कॉलेजों को क्लीन चिट देने में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

इधर, यूनियन अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने इंस्पेक्शन कमेटी के अधिकारियों पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है। त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की संख्या 150 तक पहुंच गई है। रायपुर के बजाज कॉलोनी और धमतरी जैसे इलाकों में कई कॉलेज एक ही कैंपस में संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की बिना मान्यता के ही रजिस्ट्रार द्वारा लगातार इन कॉलेजों को हरी झंडी दी जा रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button