आज की खबर

भूपेश बघेल की सीट पर देवेन्द्र यादव को देखकर धर्मजीत का कटाक्ष- आपको वहीं देखना चाहते हैं… सदन में गूंजे ठहाके

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सदस्य देवेन्द्र यादव उस सीट पर बैठे, जहां भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत बैठते हैं। यह देखकर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य धर्मजीत सिंह ने कटाक्ष किया- हम आपको वहीं देखना चाहते हैं। यह सुनकर पक्ष-विपक्ष, दोनों ओर ठहाके लगे। तब डॉ महंत और भूपेश बघेल दोनों ही सदन में नहीं थे।

धर्मजीत ने इस टिप्पणी के बाद देवेंद्र यादव को अपने पास बुला लिया। देवेंद्र उनके साथ करीब आधा घंटे तक उन्हीं के साथ वहीं बैठे देखे गए जहां मंत्री और भाजपा सदस्य बैठते हैं। धर्मजीत और देवेंद्र यादव के बीच आधा घंटे तक क्या मंथन चला, इसका पता नहीं लेकिन कांग्रेसी आश्वस्त हैं कि धर्मजीत अगर “उधर” बुलाते भी हैं, तो देवेंद्र कभी जाएंगे नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button