आज की खबर

सीएम ममता बनर्जी को सीएम साय का दोबारा कड़ा पत्र… राष्ट्रपति का अपमान समूचे जनजातीय समाज का अपमान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीएम विष्णुदेव साय ने दोबारा कड़ा पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल ही में हुए व्यवहार पर गहरी आपत्ति जताई है। सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले एक जनजातीय समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही और उनका अपमान किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए सीएम ममता को माफ़ी माँगनी चाहिए।

पत्र में सीएम साय ने कहा कि यह घटना देश के करोड़ों आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और मातृशक्ति की भावनाओं को गहराई से आहत करने वाली है। यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य सरकार के व्यवहार को लेकर स्वयं राष्ट्रपति को अपनी पीड़ा सार्वजनिक करनी पड़ी है।

पत्र में सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ किया गया यह व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान है। सीएम साय ने सीएम ममता बनर्जी से आग्रह किया कि वे इस विषय पर देश और समाज से क्षमा मांगते हुए अपनी भूल स्वीकार करें तथा भविष्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए देश को आश्वस्त करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button