आज की खबर

नेपाल चुनाव में भारी उलटफेर, ओली देउबा प्रचंड समेत सारे दिग्गज खतरे में… बालेन शाह की नई पार्टी क्लीन स्वीप की ओर

नेपाल में 5 मार्च 2026 को हुए ऐतिहासिक आम चुनाव में जेन-z के समर्थन के कारण पुराने सारे दल, समीकरण और दिग्गज लगभग धराशायी होने की और हैं। नेपाल में आज 6 मार्च को सुबह मतगणना शुरू हुई है। शुरुआती रुझानों में काठमांडू के मेयर बालेंद्र (बालेन) शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बड़ी लहर के साथ अभी 52 सीटों पर आगे चल रही है तथा एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। सालभर पहले हटाए गए पूर्व प्रधानमंत्री ओली अपनी पारंपरिक झापा सीट पर बालेन शाह से पीछे चल रहे हैं। नेपाली कांग्रेस के प्रमुख नेता गगन थापा, शेर बहादुर देउबा और पुष्प कमल दहल (प्रचंड) भी कड़े मुकाबले में हैं। शुरुआती रुझानों में वामपंथी दलों (CPN-UML और माओवादी केंद्र) का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है।

बता दें कि नेपाल में प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) की 275 सीटों के लिए चुनाव होते हैं। बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 138 सीटों की आवश्यकता होती है। नेपाल में मिश्रित चुनाव प्रणाली (Mixed Electoral System) अपनाई जाती है। 165 सीटें प्रत्यक्ष निर्वाचन (First-past-the-post) के जरिए जनता सीधे चुनती है। 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व (Proportional Representation) के आधार पर राजनीतिक दलों के कुल वोट शेयर के अनुसार आवंटित की जाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button