आज की खबर

भारतनेट में छत्तीसगढ़ के लिए 4 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट… प्रदेश के करीब 12 हजार गांव जुड़ेंगे रिंग टोपोलॉजी से… सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संशोधित भारतनेट प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ को 3,942 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ की 11 682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा की यह डिजिटल कनेक्टिविटी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा बनेगी।

भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए इतना बड़ा फंड स्वीकृत किया है। सीएम साय ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा, ऑनलाइन शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकेंगी तथा ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button