आज की खबर

शराब स्कैम में अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को ज़मानत… दूसरे मामलों के कारण अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब स्कैम में आज, 3 मार्च को बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की जमानत मंजूर कर ली है। ज़मानत ऑर्डर मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों को सशर्त जमानत दी गई है या निशर्त।

हालांकि अनवर ढेबर तथा पूर्व आईएएस अफ़सर टुटेजा को केवल शराब स्कैम में राहत मिली है, लेकिन वे अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि उनके खिलाफ DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) और CSMCL (ओवरटाइम भत्ता घोटाला) जैसे अन्य मामले लंबित हैं, जिनमें वे फिलहाल 11 मार्च 2026 तक न्यायिक रिमांड पर हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने उन्हें कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में जनवरी 2026 में जमानत दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button