आज की खबर

सांसद बृजमोहन को लोकसभा में बड़ी ज़िम्मेदारी… स्पीकर की टीम में किया शामिल… विशेषाधिकार समिति के सदस्य बनाए गए

रायपुर से सांसद तथा छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए लोकसभा स्पीकर की टीम में शामिल किया गया है। संसद की विशेषाधिकार समिति में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने बृजमोहन अग्रवाल संसदीय गरिमा की रक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की रक्षा करना तथा यदि किसी सदस्य के विशेषाधिकार का हनन होता है, तो उसकी जांच कर अनुशंसा प्रस्तुत करना है। यह समिति लोकतंत्र की मजबूती और संसद की प्रतिष्ठा बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल राज्य सरकार में मंत्री के रूप में प्रशासनिक दक्षता का परिचय दे चुके हैं तथा संसद में भी सदैव सक्रिय और प्रभावी भागीदारी निभाते रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ समिति की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संसद की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button