आज की खबर

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया, देखें लिस्ट… दो खाली सीटों में एक सीट मिलनी है कांग्रेस को, पर प्रत्याशी घोषित नहीं

छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जिनमें से एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस को जानी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर किया है। वे अभी छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य हैं। कांग्रेस की ओर से फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। ये सीटें कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म होने से ख़ाली हुईं हैं। प्रदेश की पाँच राज्यसभा सीटों में अभी तक 4 कांग्रेस और 1 भाजपा के पास थीं। लेकिन विधायक संख्या के हिसाब से भाजपा की एक सीट बढ़ जाएगी। बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ओर से रंजीता रंजन तथा राजीव शुक्ला एवं भाजपा की ओर से देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद हैं।

Screenshot

भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव की घोषणा की है। इन चुनावों के लिए मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा में होगा जिसमे विधायक हिस्सा लेंगे। दोनों सीटें अभी कांग्रेस की हैं लेकिन अभी विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से पार्टी एक सीट खो देगी और यह भाजपा के खाते में जाएगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने का सिलसिला 26 फ़रवरी से शुरू हुआ है और 5 मार्च तक चलेगा। राज्यसभा चुनाव में ज़्यादातर निर्विरोध नामांकन की स्थिति बनती है और भाजपा ने एक प्रत्याशी घोषित करके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ़ कर दिया है। लिहाजा अब कांग्रेस की ओर से भी एक ही प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावना है। कांग्रेस में महिला और पुरुष, दोनों से ही नेताओं के नाम चल रहे हैं, आदिवासी समुदाय के नेता भी जुटे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button