आज की खबर

नवा रायपुर से लगे महासमुंद में 15 नक्सलियों का सरेंडर… इसके साथ नक्सलियों का महासमुंद-बारगढ़ डिवीज़न ख़त्म… बॉर्डर के ये जंगल अब नक्सलमुक्त

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे महासमुंद में आज, 1 मार्च को 15 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह समर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया गया है।  सरेंडर करने वालों में नक्सली लीडर विकास (उर्फ सुदर्शन/बबन्ना) शामिल है, जो माओवादी संगठन के ‘स्पेशल जोनल कमेटी’ का सदस्य था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी नक्सली BBM (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) डिवीजन कमेटी से जुड़े थे, जो छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सक्रिय थी। इन सभी पर कुल मिलाकर लगभग 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले 15 सदस्यों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान भारी मात्रा में आधुनिक हथियार सौंपे, जिनमें 3 AK-47, 2 SLR, 2 इंसास (INSAS) राइफल और 3 .303 राइफल सहित कुल 14 हथियार शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस समर्पण के साथ ही BBM डिवीजन पूरी तरह से समाप्त हो गया है, जिससे रायपुर-संबलपुर क्षेत्र नक्सल मुक्त होने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महासमुंद जिला मुख्यालय में हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button