5000 क्षिक्षकों की भर्ती परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर में… सीएम साय ने पोस्ट में संभावित तारीखें शेयर कीं, खबर में देखें

व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की इसी संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को ली जाएगी। शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
यह तारीखें सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा।
सीएम साय ने सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।



